Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

हीरो की पत्नी को पसंद नहीं थी मैं... Tapsee Pannu ने खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा, बताया क्यों निकाली गईं फिल्म से

INT News25 September 2026 at 03:17 pm

Tapsee Pannu: सोचिए, आपकी एक्टिंग में कोई खोट नहीं, रोल के लिए आप एकदम फिट हैं, लेकिन फिर भी फिल्म से बाहर फेंक दिया जाए... वजह? क्योंकि हीरो की बीवी को आप पसंद नहीं! सुनने में जितना अजीब लगता है, बॉलीवुड का यही कड़वा सच तापसी पन्नू के साथ हुआ है. तापसी ने अब उस दिन का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है जब एक शादीशुदा हीरो की बीवी के कहने पर रातों-रात उनसे फिल्म छीन ली गई थी.

'हीरो की पत्नी तुम्हें पसंद नहीं करती'

नयनदीप रक्षित के साथ बातचीत में तापसी ने इस पूरे किस्से की सच्चाई बताई. उन्होंने बताया कि एक फिल्म में सब कुछ पक्का हो चुका था, लेकिन ऐन वक्त पर मेकर्स ने उन्हें हटाने की जो वजह दी, उसे सुनकर वो दंग रह गईं. मेकर्स ने उनसे साफ कह दिया कि फिल्म के हीरो की पत्नी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है.

तापसी ने इस अजीब बहाने को याद करते हुए कहा,

"मुझे किसी फिल्म से निकालने की सबसे बेतुकी वजह यही मिली थी कि 'हीरो की पत्नी तुम्हें पसंद नहीं करती.' मुझे आज तक समझ नहीं आया कि आखिर उस हीरो की बीवी को मुझसे क्या दिक्कत थी? वो मुझे क्यों नापसंद करती थी, यह सिर्फ वही जाने."

हालांकि तापसी ने उस हीरो और उसकी पत्नी का नाम लेकर कोई नया बखेड़ा खड़ा नहीं किया, लेकिन यह साफ बता दिया कि इस इंडस्ट्री में कई बार टैलेंट नहीं, बल्कि घर की पसंद-नापसंद चलती है.

'अब मैं खुद लात मार देती हूं'

तापसी ने यह भी साफ कर दिया कि अब वो इन फालतू चक्करों में नहीं पड़तीं. बॉलीवुड में हर रोल के लिए 4-5 हीरोइनों का कोटा फिक्स है, ग्लैमर के लिए अलग और सीरियस मुद्दों के लिए अलग. तापसी कहती हैं कि अब वो खुद ऐसी फिल्मों को लात मार देती हैं जहां उन्हें लगता है कि दर्शक देखते ही बोर हो जाएंगे. वो मेकर्स से मुंह पर कह देती हैं,

"मुझे मत लो, तुम्हारी फिल्म पिट जाएगी."

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू के ‘परवरिश’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर फिर साधा निशाना