समाचार · पंजाब
गुरदासपुर में साईं उत्सव 17 अक्टूूर को:पालकी यात्रा भी निकलेगी, भजन गायक करेंगे साईं का गुणगान
गुरदासपुर में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली साईं पालकी यात्रा का पहला निमंत्रण श्री साईं परिवार के सदस्यों ने विघ्नहर्ता गणेश महाराज और बाबा साईं को दिया। यह निमंत्रण चौधरी मैया दास मिस्त्री शिवाला मंदिर में दिया गया, जहां बाबा से पालकी यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने की अनुमति और आशीर्वाद मांगा गया। श्री साईं परिवार के पी.आर.ओ. प्रदीप महाजन ने बताया कि श्री साईं परिवार सोसाइटी पिछले दो दशक से भी अधिक समय से गुरदासपुर नगर में साईं पालकी यात्रा का आयोजन कर रही है। पहले यह यात्रा बाबा के जन्मदिन 27 सितंबर को निकाली जाती थी। वर्ष 2011 में मंदिर निर्माण के बाद से इसे मूर्ति स्थापना दिवस, यानी 17 अक्टूबर को निकाला जाने लगा।ृ सुबह पांच बजे से पंचामृत स्नान इस वर्ष शनिवार, 17 अक्टूबर को साईं वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव की शुरुआत सुबह 5:30 बजे बाबा के पंचामृत स्नान, श्रृंगार, पादुका पूजन, ध्वज पूजन, हवन और आरती से होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे साईं सच्चरित्र का महाप्रयाण किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से आए हुए भजन गायक साईं जी की महफिल सजाएंगे और साईं बाबा का गुणगान करेंगे। शाम 4:00 बजे आरती के साथ बाबा की पालकी मंदिर से नगर परिक्रमा के लिए प्रस्थान करेगी। नगर भ्रमण के बाद पालकी वापस मंदिर लौटेगी, जहां साईं बाबा की महाआरती और उसके बाद लंगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।