Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर में दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालकों की मौत:महिला और बच्चे गंभीर, मायके जा रही थी राखी बांधने

INT News28 August 2026 at 09:36 pm

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे कोतमा-निगवानी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रात करीब 8:15 बजे उनका इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। शहडोल और अनूपपुर हैं मृतक पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी कोतमा के मॉर्चुरी में रखवा दिया है, जिनका पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। मृतकों की पहचान मनोज केवट (45 वर्ष), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना केशवाही, जिला शहडोल, और मान सिंह (35 वर्ष), पिता छोटेलाल सिंह, निवासी रेउला, कोतमा, अनूपपुर के रूप में हुई है। राखी बंधवाने के बाद लौट रहे थे मृतक मनोज केवट के चचेरे साले संदीप केवट (निवासी बेलिया, कोतमा) ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मनोज अपनी पत्नी और दो बच्चों, 10 वर्षीय मयंक केवट और 7 वर्षीय सत्यम केवट के साथ बेलिया स्थित संदीप के घर आए थे। राखी बंधवाने के बाद वे अपनी पत्नी के मायका छतई मन्टोलिया जा रहे थे। बेलिया से करीब 10-12 किलोमीटर दूर ही यह हादसा हो गया। बच्चों और पत्नी को नानी के घर छोड़ा था दूसरे मृतक मान सिंह (निवासी रेऊला, कोटमी) अपने बच्चों और पत्नी को उनकी नानी के घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। निगवानी रोड स्थित ग्राम ठोडहा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में मनोज केवट की पत्नी और दोनों बच्चे शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताते प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला के साथ दोनों बच्चों को भी जिला अस्पताल के पेडियाट्रिक सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।