Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और 2 टीएमसी नेता के खिलाफ प्राथमिकी, 13 गिरफ्तार

INT News28 August 2026 at 09:48 pm

कोलकाता में कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में झड़प के बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी और 2 अन्य नेताओं के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज की गयीं. 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस के बाहर हुई थी झड़प

अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के निजी सुरक्षा गार्ड, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की बृहस्पतिवार को पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों के साथ झड़प हो गयी थी. इन लोगों ने निगम के अधिकारियों को कैमक स्ट्रीट स्थित इमारत में घुसने और एक ‘अवैध’ होर्डिंग को हटाने से रोकने की कोशिश की थी.

सरकारी काम में बाधा और धमकी देने के आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के कर्मचारियों और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों के काम में बाधा डालने और धमकी देने के आरोपों पर ये मामले दर्ज किये गये हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर डबल अटैक : 2020 में शमिक भट्टाचार्य पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज, अवैध खनन मामले में जांच के आदेश

इन 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

अभिषेक बनर्जी

डेरेक ओब्रायन

हुमायूं कबीर

केएमसी ने दर्ज करायी 2 शिकायतें

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिकी केएमसी के विज्ञापन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गयी. दूसरी प्राथमिकी नगर निकाय के अनुरोध पर दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: छात्रों ने दिल्ली के 'जमींदारों' को युवाओं की ताकत के आगे झुकने पर मजबूर किया: अभिषेक बनर्जी

पुलिस सार्जेंट की शिकायत पर भी हुई प्राथमिकी

उन्होंने बताया कि तीसरी प्राथमिकी एक पुलिस सार्जेंट की शिकायत पर दर्ज की गयी. इसमें आरोप लगाया गया है कि अज्ञात लोगों ने कर्मचारियों के काम में बाधा डाली और सरकार की ओर से उन्हें दिया गया वॉकी-टॉकी छीन लिया.

गिरफ्तार 13 लोगों की पहचान का खुलासा नहीं

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, 3 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा बढ़ी