Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बेमेतरा में पति ने टंगिया से पत्नी की हत्या की:पारिवारिक विवाद में गले पर किया वार, खून से लथपथ मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

INT News28 August 2026 at 09:39 pm

बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के उसलापुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 70 साल के पति ने अपनी पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दी। महिला का शव 26 अगस्त की सुबह घर के बाहर खून से लथपथ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मृतिका विशाखा वर्मा के बेटे रामकुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सुबह सब्जी बेचने थानखम्हरिया मंडी गया था। इसी दौरान करीब 10 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी मां घर के बाहर मृत पड़ी हैं। उनके गले के पास चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद विशाखा के पति बाबूलाल वर्मा को हाथ में टंगिया लेकर घूमते देखा गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने बाबूलाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि पारिवारिक और निजी विवाद को लेकर वह गुस्से में आ गया था। इसी दौरान उसने टंगिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टंगिया और अन्य जरूरी साक्ष्य जब्त किए। आरोपी बाबूलाल वर्मा (70) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।