national · महाराष्ट्र
मुंबई मैनहोल हादसे पर मिलिंद देवरा की मांग, 'लापरवाह अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई'
INT News2 July 2026 at 11:17 pm

मुंबई, 2 जुलाई। शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने मुंबई में मैनहोल से जुड़ी घटना के बाद मॉनसून की तैयारियों को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका को अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन टाइगर से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही उनका लक्ष्य है ताकि सरकार और अधिक प्रभावी ढंग से जनता की समस्याओं का समाधान कर सके।