national · बिहार
बांकीपुर उपचुनाव में मजबूती से उतरेगा राजद, भाजपा को जनता देगी जवाब: शक्ति यादव
INT News2 July 2026 at 11:58 pm

पटना, 2 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, प्रशांत किशोर की ओर से की जा रही जोर आजमाइश पर टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि राजद बांकीपुर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भरत तिवारी की मौत के मामले में उन्होंने भाजपा नेतृत्व और राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।