Friday, 3 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड में पूरी तरह सक्रिय हुआ मॉनसून, शुक्रवार को दो जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’

INT News3 July 2026 at 12:18 am

उत्तराखंड के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं बारिश के कारण पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। ऐसे में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।गुरुवार को प्रदेश में कहां हुई कितनी बारिशअधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में 30 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी और बुधवार तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। केंद्र के अनुसार खानपुर में 41.5 मिलीमीटर, लक्सर में 33 मिलीमीटर, रुड़की में 21 मिलीमीटर, थलीसैंण में 19 मिलीमीटर, रानीखेत में 18 मिलीमीटर, चंपावत में 15 मिलीमीटर, मसूरी में 12.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से कम रहा।देहरादून का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहामौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मुक्तेश्वर और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 24.5 और 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से क्रमश: दो और तीन डिग्री कम था।मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थरअधिकारियों के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके कारण इस मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जेसीबी की मदद से मलबा और बड़े पत्थर हटाने के बाद मार्ग को खोल दिया गया और यातायात बहाल हो गया। गुलाबकोटी गांव के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलनइसी प्रकार, चमोली जिले में सुबह से जारी बारिश के बीच चमोली और जोशीमठ के बीच गुलाबकोटी गांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों के वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं।अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) की मशीनों की मदद से मलबा हटाकर कुछ घंटों बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया।