national
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन
INT News3 July 2026 at 12:08 am

नई दिल्ली, 3 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दोनों देशों के मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक रिश्तों पर जोर दिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की बात कही।