national
डोडा में बच्चों में बढ़ रहे मौसमी संक्रमण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों को किया सतर्क
INT News3 July 2026 at 12:01 am

डोडा, 3 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के डोडा में कई बच्चों को मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर इसके लिए अभिभावकों को सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। डोडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग गर्मी से जुड़ी बीमारियों (जैसे हीट स्ट्रोक) और मौसमी बीमारियों (जैसे खसरा और चिकनपॉक्स) के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है।