national · गुजरात
अहमदाबाद: पूछताछ के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस अधिकारी पर किया चाकू से हमला, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
INT News3 July 2026 at 12:05 am

अहमदाबाद, 3 जुलाई। अहमदाबाद के चंदोला इलाके में गुरुवार को पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ी घटना हो गई। अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।