national
ओडिशा सरकार का आदेश: कॉलेजों के आसपास शराब, तंबाकू और नशीले पदार्थ बेचने वाली दुकानों की होगी जांच
INT News2 July 2026 at 11:58 pm

भुवनेश्वर, 2 जुलाई। ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को निर्देश दिया कि वे अपने कॉलेज परिसर के आसपास का फिजिकल वेरिफिकेशन करें और यह जानकारी दें कि कॉलेज से 500 मीटर के दायरे में कहीं नशीले पदार्थ, मादक दवाएं, शराब, तंबाकू या अन्य नशे वाले पदार्थ बेचने वाली दुकानें तो नहीं हैं।