Friday, 3 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

INT News2 July 2026 at 11:55 pm

बालटाल, 2 जुलाई। जम्मू-कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा से जुड़े विभिन्न इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए रहने, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा, राशन, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां कहीं भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा।