Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

ENG vs IND: टॉस जीतकर भारत करेगा बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी का डंटरनेशनल डेब्यू

INT News4 July 2026 at 07:46 pm

ENG vs IND 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया. यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम एक बदलाव और इंग्लैंड की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है.

दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

तिलक वर्मा ने सौंपी टीम इंडिया की कैप

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम हडल में जुटी, जहां तिलक वर्मा ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उनकी पहली भारतीय कैप सौंपी. इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस खास पल के साथ ही वैभव भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर भी बन गए.

यह भी पढ़ें: 15 साल में इंटरनेशनल डेब्यू, फिर भी वैभव सूर्यवंशी नहीं तोड़ पाए वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानिए किसके नाम है यह उपलब्धि