Wednesday, 30 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पंजाब

एलपीयू में छात्रों के विरोध पर डीन का बयान, कहा-अफवाहों से उपजा गुस्सा हिंसक प्रदर्शन में बदला

INT News29 September 2026 at 08:28 pm

जालंधर, 29 सितंबर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना को लेकर विश्वविद्यालय के डीन सौरभ लखनपाल ने कहा कि पूरा विवाद काफी हद तक अफवाहों से उपजे गुस्से का परिणाम था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक संदेश सामने आने के बाद छात्रों के बीच बेचैनी बढ़ी। जहां वास्तविक छात्र मामले की सच्चाई जानना चाहते थे, वहीं कुछ लोगों ने स्थिति का फायदा उठाकर विरोध को हिंसक रूप दे दिया।