समाचार · पंजाब
मोगा स्कूल में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को ट्रैफिक नियम, नशे से बचाव और साइबर ठगी रोकने के उपाय बताए
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोधेवाला में मोगा पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और साइबर अपराधों से बचने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम एसएसपी मोगा सरदार सरताज सिंह चहल के निर्देश पर आयोजित हुआ, जबकि डीएसपी ट्रैफिक मनमोहन सरना ने इसकी देखरेख की। इस दौरान ट्रैफिक स्टाफ के एएसआई राजविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी दी। एएसआई राजविंदर सिंह ने ट्रैफिक संकेतों और नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने और वाहन के जरूरी दस्तावेज पूरे रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।हेड कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और तस्करों की सूचना 9779100200 पर देने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल मनदीप कौर सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।