Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पचमठ्ठा मंदिर में चोरी, महालक्ष्मी की प्रतिमा खंडित:दानपेटी से रुपए चुराए; बाजार बंद कर लोगों ने निकाला मौन जुलूस, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

INT News7 September 2026 at 02:55 pm

जबलपुर के अधारताल स्थित प्रसिद्ध पचमठ्ठा महालक्ष्मी मंदिर में जन्माष्टमी की रात चोरी हुई। उत्सव खत्म होने के बाद देर रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला और लॉकर तोड़कर दानपेटी से नगदी चुरा ली। चोरों ने महालक्ष्मी की प्रतिमा चुराने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं होने पर उसे खंडित कर दिया। बाजार बंद कर निकाला जुलूस घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय निवासियों, संत समाज, पुजारियों और व्यापारी संघ ने अधारताल क्षेत्र का बाजार बंद रखा। इसके बाद मौन जुलूस निकाला गया, जिसमें पुरुष, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। व्यापारी संघ के सहयोग से निकाले गए जुलूस में पुलिस और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। गिरफ्तारी तक विरोध जारी मंदिर के मुख्य पुजारी और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर ऐसी घटना से सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। CCTV फुटेज देखने की मांग श्रद्धालुओं ने पुलिस से क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।