Monday, 7 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीजन में दो बार खुल चुके कलियासोत डैम के गेट:कोलांस नदी से पानी की आवक जारी; कोलार-केरवा 3 फीट खाली

INT News7 September 2026 at 02:57 pm

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के फुल भरने के बाद भदभदा और कलियासोत डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। दोनों के गेट सीजन में दो बार खुल चुके हैं। दूसरी ओर, कोलार और केरवा 3-3 फीट खाली है। बता दें कि सीहोर जिले में तेज बारिश होने पर ही कोलांस नदी उफान पर आती है। यह पानी सीधे बड़ा तालाब में पहुंचता है। पिछले शुक्रवार को बड़ा तालाब फुल भरने के बाद भदभदा डैम के दो गेट खोल दिए गए थे। इसके अगले ही दिन कलियासोत डैम के भी एक के बाद एक चार गेट खोले गए। लगातार दूसरे साल सितंबर महीने में गेट खुले हैं। भोपाल के इन डैमों में इतना पानी 3 लाख आबादी की प्यास बुझाता है बड़ा तालाब

बड़ा तालाब को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसकी वजह यह वॉटर लेवल तो बेहतर रखता ही है। साथ में बड़ी आबादी की प्यास भी बुझाता है। बड़ा तालाब से हर दिन पुराने शहर समेत बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) समेत आसपास के इलाकों की 3 लाख से ज्यादा आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। 20% से ज्यादा इलाकों में पानी पहुंचता है। बड़ा तालाब से हर रोज 25 MGD (मिलियन गेलन पानी प्रतिदिन) सप्लाई होता है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है।