national · उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज; "अयोध्या तो बस झांकी थी, काशी-मथुरा बाकी है"

Ram Mandir Donation Row: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कुछ लोग नारा देते हैं कि ‘‘अयोध्या तो बस एक झांकी थी, अभी काशी और मथुरा बाकी हैं’’, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर उन्हें वहां भी लूट होने की चिंता सता रही है. उद्धव ने आगे कहा- “हम निडर, मासूम और देश से प्यार करने वाले हिंदू हैं, न कि बेवकूफ. यदि कोई हिंदुत्व का दुरूपयोग कर किसी मंदिर को लूटता है तो हिंदू उसे नहीं बख्शेंगे.” उद्धव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- “दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग हिंदुओं को लूट रहे हैं, वे ही सत्ता में हैं.”
They say Ayodhya was a trailer, and Kashi and Mathura are yet to come; I am worried about the loot there: Uddhav targets BJP. pic.twitter.com/rn6HuxYJmv
— Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2026
जब तक राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुलझ नहीं जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे : उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने चंदा चोरी पर कहा- “बालासाहेब ने देश के सभी हिंदुओं को जगाया था. हिंदू उन्हें माफ नहीं करेंगे. चोरों को राम का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है. आज सभी हिंदू यहां इकट्ठा हुए हैं. आइए, इन चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. जब तक यह चोरी सुलझ नहीं जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे.”
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray says, "All the Hindus of the country were awakened by Balasaheb. Hindus will not forgive them. All common people should be ashamed to take money as Hindus. Thieves have no right to take Rama's name. Today all Hindus are… https://t.co/G9slHAhRWd pic.twitter.com/lIQhyuS0AU
— ANI (@ANI) July 5, 2026
बीजेपी की तीन सूत्री रणनीति है-‘वोट चोरी, सीट चोरी और चंदा चोरी’: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को बीजेपी-आरएसएस की मिलीभगत बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए. जयराम रमेश ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि बीजेपी का केवल तीन सूत्री एजेंडा है— वोट चोरी, सीट चोरी और चंदा चोरी. चुनावी बॉण्ड (इलेक्टोरल बॉण्ड) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘चंदा दो, धंधा लो’ का कारोबार बीजेपी की कार्यशैली का पुराना हिस्सा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग
कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की. जयराम रमेश ने कहा- ‘‘हजारों करोड़ रुपये का चंदा हड़प लिया गया. सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा जज से इसकी जांच निश्चित रूप से कराई जानी चाहिए और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली है.’’
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
चढ़ावे में कथित गबन का मामला उस समय सामने आया था जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उनमें से छह लोगों से अब तक करीब 80 लाख रुपये नकद और कुछ विदेशी मुद्रा बरामद की गई हैं. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: अयोध्या चढ़ावा घोटाले की जांच तेज, 8 आरोपियों में शिक्षक, कार मैकेनिक और पूर्व बैंक कर्मचारी भी शामिल