समाचार · मध्य प्रदेश
नीमच कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के तबादले किए:सिंगोली से मनासा-जावद तक प्रभारी बदले; बसंतीलाल डाबी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिंगोली बने
नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने प्रशासनिक कार्य सुविधा और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत कई प्रभारी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उनके कार्यक्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत टप्पा रतनगढ़ के प्रभारी तहसीलदार बसंतीलाल डाबी को प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिंगोली बनाया गया है। वहीं, मनासा के प्रभारी नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत को प्रभारी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रतनगढ़ भेजा गया है। रामपुरा के प्रभारी तहसीलदार मृगेन्द्र सिसोदिया को नीमच नगर जैसी महत्वपूर्ण जगह की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जावद में पदस्थ नायब तहसीलदार कमलेश डुडवे को पदोन्नत कर प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रामपुरा के पद पर पदस्थ किया गया है। जावद से नवीन गर्ग का ट्रांसफर जावद के प्रभारी नायब तहसीलदार नवीन गर्ग का तबादला नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुकड़ेश्वर के रूप में किया गया है। इसी प्रकार, नीमच नगर के प्रभारी तहसीलदार अजेन्द्र नाथ प्रजापति को प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मनासा भेजा गया है। रामपुरा के प्रभारी नायब तहसीलदार नरेन्द्र कुमार बरोठिया को प्रभारी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मनासा के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। सिंगोली के नायब तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना को अब प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जावद नियुक्त किया गया है। नवीन छलोत्रे को जावद की कमान टप्पा कुकड़ेश्वर के प्रभारी नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे को प्रभारी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जावद की कमान सौंपी गई है। कलेक्टर के इन आदेशों के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन क्षेत्रों में पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों और राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाई जा सके।