Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

'हमारा मुख्य लक्ष्य डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है', गॉल टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल का बयान

INT News14 August 2026 at 06:15 pm

गॉल, 14 अगस्त। श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी। कप्तान गिल का कहना है कि टीम का मुख्य लक्ष्य अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाना है।