Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

चमोली में सुरंग के अंदर जिंदगी की जंग! 12 लोग सुरक्षित निकले, 7 शव बरामद ; 3 अब भी लापता

INT News14 August 2026 at 04:42 pm

उत्तराखंड के चमोली जिले के पिपलकोटी में टिहरी में हुए सुरंग हादसे में कुल 22 लोग फंसे थे. अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चला रही हैं. परिजनों की निगाहें अब सुरंग के बाहर चल रहे बचाव अभियान पर टिकी हैं.

सुरंग में पानी बना चुनौती का कारण

DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सुरंग के अंदर 5 से 6 फीट तक पानी भरा हुआ है, पानी का बहाव लगातार बना हुआ है. इसके अलावा सुरंग के अंदर ऑक्सीजन का स्तर कम होने और लैंडस्लाइड के खतरे के कारण बचाव दल को बेहद सावधानी से आगे बढ़ना पड़ रहा है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

3 लोगों की तलाश जारी

NDRF और अन्य एजेंसियां पानी, कम ऑक्सीजन और भूस्खलन के खतरे के बीच लापता लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा सावधानियों के साथ अभियान जारी रहेगा. अब सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि बचाव दल जल्द से जल्द तीनों लापता लोगों का पता लगा सके.

चमोली की पुरानी त्रासदी ने बढ़ाई चिंता

चमोली में ऐसी घटनाएं पहले भी बड़ी तबाही का कारण बन चुकी हैं.फरवरी 2021 में चमोली के रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ ने ऋषिगंगा और धौलीगंगा घाटी में भारी तबाही मचाई थी. उस हादसे में कई लोगों की जान गई थी और बड़ी संख्या में लोग लापता हुए थे। इसी वजह से मौजूदा सुरंग हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसा: सात लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी