Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आजादी के अमृतकाल तक भारत बनेगा विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश : मोहन यादव

INT News14 August 2026 at 06:19 pm

भोपाल 14 अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और सबसे युवा देश है। आजादी के अमृतकाल तक भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनेगा। राजधानी के कोलार क्षेत्र में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश उत्साह और उमंग से सराबोर है। दुनिया भारत को सामर्थ्यशाली और शक्तिशाली देश के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है।