समाचार · दिल्ली
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, चार महीनों बाद फिर से 700 बिलियन डॉलर के पार
INT News14 August 2026 at 06:15 pm

नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 07 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 14.136 बिलियन डॉलर बढ़कर 707.002 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।