national
Watch Video: प्रियंका को हटाने पहुंची पुलिस तो ढाल बने राहुल गांधी, भिड़ंत का वीडियो वायरल

Rahul Gandhi Video : राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लेने से पहले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें प्रियंका गांधी के साथ कई महिला प्रदर्शनकारी सड़क पर लेटी हुई हैं. उन्हें पुलिस उठाने की कोशिश में धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं. वहीं उनके बीच राहुल गांधी भी खड़े हैं और उन्हें प्रियंका के पास आने से रोकते दिख रहे हैं.
जंतर-मंतर पर जाने से रोका, जबरन कर लिया डिटेन
कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों की भीड़ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे. उन्हें दिल्ली पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया. रोके जाने के बावजूद जब सभी आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, तो पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया.
राहुल गांधी को बलपूर्वक उठाकर बस में ले गई पुलिस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं राहुल गांधी. कांग्रेस इसपर सवाल उठा रही है कि एक विपक्ष के नेता के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे किया जा सकता है. एक वीडियो राहुल के डिटेंशन के पहले का सोशल मीडिया में वायरल हुआ. जिसमें देखा जा रहा है कि उन्हें आगे बढ़ने से पुलिस उनके टीशर्ट को पकड़कर खींच रही है. इस दौरान एक बार वह सड़क पर गिर पड़ते हैं. सरकार पर सवाल तो उठाया जा ही रहा है. साथ ही कांग्रेस समर्थक लिख रहे हैं - 'सबका हिसाब होगा.'
ये भी पढ़ें: Watch Video : टीशर्ट पकड़कर खींचा तो सड़क पर गिर पड़े राहुल गांधी... फिर दबोचकर ले गई पुलिस