national · गुजरात
गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया
INT News9 August 2026 at 01:16 pm

गांधीनगर, 9 अगस्त। गुजरात सरकार के वन विभाग ने इंसानों पर हमला करने वाले शेरों को एक विशेष और प्रतिबंधित बाड़े में रखने का निर्णय लिया है। वन विभाग ने आंबरडी सफारी पार्क में 100 हेक्टेयर क्षेत्र में एक विशेष प्रतिबंधित बाड़े के निर्माण के लिए काम शुरू कर दिया है। इंसानों पर हमला करने वाले शेरों को इस बाड़े में उनके प्राकृतिक आवास में रखा जाएगा। बता दें कि आंबरडी सफारी पार्क अमरेली जिले के धारी नगर के समीप स्थित गिर संरक्षित क्षेत्र का एक आरक्षित वन है।