Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

क्या आपके पास है PG, NET या PhD की डिग्री? तो बिना रिटेन एग्जाम मिलेगी नौकरी, बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर बहाली

INT News4 July 2026 at 10:46 am

Bihar Assistant Professor Recruitment : बिहार में सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने संविदा के आधार पर 3,687 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Assistant Professor Recruitment: 3,687 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने राज्य के विश्वविद्यालयों और नवगठित 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर 3,687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

Bihar Assistant Professor Recruitment: इन छह विषयों में होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत छह विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी.

हिंदी – 625 पद

अंग्रेजी – 674 पद

इतिहास – 662 पद

अर्थशास्त्र – 597 पद

राजनीति विज्ञान – 596 पद

समाजशास्त्र – 533 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

आयोग के अनुसार, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (PG) के साथ NET या PhD जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत पात्रता, विषयवार रिक्तियां और अन्य दिशा-निर्देश समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 43 वर्ष (1 अगस्त 2026 के आधार पर)

आरक्षित वर्गों को बिहार सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन वेबसाइट https://hedbiharrec. samarth.edu.in पर करें.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों पर आधारित होगी.

अकादमिक स्कोर: 88 अंक

साक्षात्कार: 12 अंक

विशेषज्ञ समिति मेरिट सूची तैयार करेगी, जिसे संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजा जाएगा. इसके बाद विश्वविद्यालय अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन करेंगे.

अकादमिक स्कोर का निर्धारण

अकादमिक मूल्यांकन में विभिन्न योग्यताओं के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं.

पीजी: 26 अंक

NET: 8 अंक

पीएचडी: 11 अंक

JRF: 11 अंक

रिसर्च कार्य: अधिकतम 22 अंक

20 से 27 तक इंटरव्यू

आयोग ने विस्तृत कैलेंडर भी जारी किया है. 15 जुलाई तक आवेदन लिये जायेंगे. 17 और 18 जुलाई को आवेदन की स्क्रीनिंग तथा साक्षात्कार की सूचना जारी होगी. 20 से 27 जुलाई के बीच साक्षात्कार होगा. 29 को संभावित मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 30 जुलाई को अभ्यर्थियों से कॉलेजों की वरीयता ली जायेगी. एक अगस्त को अंतिम आवंटन और सात अगस्त तक योगदान देना होगा.

चयनित अभ्यर्थियों को कितना मिलेगा वेतन?

चयनित सहायक प्राध्यापकों को ₹57,700 मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) और अन्य लागू सुविधाएं मिलेंगी. आयोग ने संकेत दिया है कि अगले एक माह के भीतर नियमित (स्थायी) सहायक प्राध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है.

इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए. आवेदन के बाद स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और मेरिट सूची की प्रक्रिया निर्धारित कैलेंडर के अनुसार पूरी की जाएगी.

Also Read: सोनू-मोनू समेत 12 फरार अपराधियों की लिस्ट तैयार, पुलिस 50 हजार तक का घोषित करेगी इनाम, जानिए पूरी प्लानिंग

संबंधित खबर : बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन