समाचार · मध्य प्रदेश
क्या महाकाल को चिता की भस्म चढ़ती है?:आरती में महिलाएं घूंघट क्यों करती हैं; जींस-टी शर्ट में गए तो दर्शन मिलेंगे?
महाकाल मंदिर को लेकर जितनी आस्था है, उतने ही मिथक भी हैं। कोई कहता है भगवान को श्मशान की चिता की भस्म चढ़ती है, कोई कहता है जींस-टीशर्ट पहनकर गए तो एंट्री नहीं मिलेगी, तो कोई दावा करता है कि उज्जैन में कोई राजा या मुख्यमंत्री रात नहीं रुकता। आखिर इनमें कितना सच है? इसके लिए हमने सीधे उन लोगों से बात की, जो रोज भस्म आरती और मंदिर की परंपराओं का हिस्सा होते हैं। 5 सवालों में समझते हैं; मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर में… सवाल 1: क्या महाकाल को चिता यानी श्मशान की भस्म चढ़ती है? जवाब: नहीं, यह धारणा गलत है। सवाल 2: आरती में महिलाएं घूंघट क्यों करती हैं? जींस-टीशर्ट में गए तो एंट्री मिलेगी? जवाब: दोनों को लेकर कोई सख्त धार्मिक नियम नहीं है, बल्कि यह परंपरा और मर्यादा का मामला ज्यादा है। सवाल 3: क्या उज्जैन में कोई राजा/नेता रात को नहीं रुकता? जवाब: यह मान्यता इतनी गहरी है कि इसके इर्द-गिर्द पूरी राजनीति घूमती रही है, और इसकी शुरुआत खुद सिंधिया घराने से मानी जाती है। सवाल 4: सावन में शाही सवारी क्यों निकलती है? जवाब: सावन के हर सोमवार खुद महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने शहर घूमने निकलते हैं। सवाल 5: भस्म आरती देखने का सबसे आसान तरीका क्या है? जवाब: दो तरीके हैं… मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर का ये एपिसोड भी देखिए… 24 घंटे खुलेंगे बाजार, 4 दिन की नौकरी...कितना सच?- MP में नए कानून को राज्यपाल की मंजूरी मध्य प्रदेश में अब दुकानें, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रखने का रास्ता साफ हो गया है। नए 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता-2026' में प्रतिष्ठानों के खुले रहने के समय पर पहले जैसी सामान्य पाबंदी नहीं रखी गई है। यानी दुकानदार चाहे तो रात में भी कारोबार कर सकता है… पूरा एक्सप्लेनर पढ़ें।