Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

प्रसव के दौरान गर्भ में ही नवजात शिशु की मौत:परिजन बोले- स्टाफ नर्स की जगह सफाईकर्मी ने लगाया इंजेक्शन, पैसे भी मांगे

INT News24 October 2026 at 08:48 pm

सतना जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान गर्भ में ही नवजात शिशु की मौत हो गई। इचौल गांव की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी कुशवाहा को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था। परिजन का कहना है कि महिला को इंजेक्शन दिए जाने के थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में ही बच्चे की जान चली गई। इस घटना के बाद परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जांच की मांग की। स्टाफ नर्स की जगह सफाईकर्मी ने लगाया इंजेक्शन रोशनी की ननद ममता कुशवाहा ने कहा कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स और सफाईकर्मी ने उनसे पैसों की मांग की गई। उनका यह भी आरोप है कि गर्भवती महिला को इंजेक्शन किसी ट्रेन स्टाफ नर्स ने नहीं, बल्कि वहां मौजूद सफाईकर्मी ने लगाया था। इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत बिगड़ती चली गई और बच्चे की मौत हो गई। दोषियों पर कार्रवाई की मांग परिजन ने बीएमओ डॉ. एके राय से पूरे मामले की शिकायत कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। परिजन का कहना है कि इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए कि किन परिस्थितियों में नवजात की मौत हुई और प्रसव के दौरान क्या-क्या लापरवाहियां बरती गईं। उन्होंने पैसों के लेनदेन और सफाईकर्मी से इंजेक्शन लगवाए जाने के आरोपों की भी जांच कर दोषी कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।