समाचार · मध्य प्रदेश
श्योपुर हाईवे पर पुलिस जवान ने ड्राइवर से की अभद्रता:जलालपुरा नाके पर विवाद का वीडियो वायरल, ड्राइवर ने लगाए गाली-गलौज के आरोप
श्योपुर-कोटा हाईवे के जलालपुरा नाके पर शुक्रवार को पुलिस जवान और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो वायरल है। इसमें ड्राइवर पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए कह रहा है कि वह कागजात दिखाने से मना नहीं कर रहा है। राजस्थान पंचायत चुनाव के चलते हो रही थी जांच जानकारी के अनुसार, राजस्थान में पंचायत चुनाव के कारण शुक्रवार को मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जलालपुरा नाके पर ट्रक ड्राइवर और पुलिस जवान के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। वायरल वीडियो में ड्राइवर बिल्टी मिलने तक ट्रक हटाने से मना करता नजर आ रहा है। विवाद किस बात से शुरू हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ड्राइवर के बयान के बाद होगी कार्रवाई एसडीओपी आनंद राय ने बताया कि ड्राइवर को बयान देने के लिए बुलाया गया है। उसका बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ड्राइवर के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।