Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

मारवाड़ी कॉलेज में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक का चयन ट्रायल 27 को

INT News24 October 2026 at 09:40 pm

रांची : मारवाड़ी कॉलेज के तत्वावधान में 27 अक्तूबर 2026 को रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक (पुरुष एवं महिला) चयन ट्रायल का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन रांची विश्वविद्यालय के खेलकूद कैलेंडर 2026-27 के अनुसार होगा.

नेशनल जिम में सुबह 9:30 बजे से होगा ट्रायल

चयन ट्रायल मेन रोड स्थित रोस्पा टावर की तीसरी मंजिल पर बने नेशनल जिम में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से इच्छुक प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन ट्रायल में भेजने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नबीन का मंत्र, बोले- पार्टी को सत्ता में लाने के लिए बनाएं मिशन

ये दस्तावेज लाना अनिवार्य

प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र (आइ कार्ड), नामांकन रसीद, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रमाण-पत्र, बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा. स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए स्नातक का अंकपत्र भी अनिवार्य है. सभी दस्तावेजों को प्राचार्य अथवा प्रभारी प्राचार्य से अभिप्रमाणित कराना होगा.