समाचार · मध्य प्रदेश
दलित परिवार से मारपीट,TI पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप:दमोह में पीड़ित SP निवास पहुंचे; थाना प्रभारी बाेले- बयान दर्ज कराने नहीं आए
दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत लेकर एक दलित परिवार शनिवार रात एसपी निवास पहुंचा। परिवार ने थाना प्रभारी पर रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप लगाया। उस समय एसपी मौजूद नहीं थे, जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने पीड़ितों का आवेदन लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित बयान दर्ज कराने थाने नहीं आ रहे थे। बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जमीन विवाद में मारपीट का आरोप घायल राजकुमार बंसल ने बताया कि उनका कमलेश चौधरी से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। उन्होंने भूपेंद्र सोनी, राजा खटीक और अन्य लोगों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, शुक्रवार रात भी उनके साथ मारपीट हुई थी। परिवार का आरोप है कि 15 अक्टूबर से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने घर गिराने की कोशिश किए जाने की बात भी कही। थाना प्रभारी बोले- बयान के बाद दर्ज होगा मामला पीड़ित परिवार के मुताबिक, थाने में शिकायत लेकर जाने पर टीआई ने रिपोर्ट नहीं लिखी। परिवार ने यह भी कहा कि एसडीओपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगेत ने कहा कि पीड़ित अपने बयान दर्ज कराने थाने नहीं आ रहे थे। उनके बयान दर्ज होने के बाद उसी आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।