समाचार · मध्य प्रदेश
पिकअप-बाइक की टक्कर में एक की मौत:झाबुआ-रानापुर मार्ग पर मोजीपाड़ा के पास हादसा, पिकअप के नीचे फंसा युवक
INT News24 October 2026 at 09:44 pm
झाबुआ-रानापुर मार्ग पर मोजीपाड़ा के पास शनिवार देर शाम एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मोटरसाइकिल सहित पिकअप के नीचे जा घुसा। मृतक की पहचान बामन सेमलिया निवासी के रूप में की जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक फिर से चालू करवाया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।