national
ट्रेन रूट डायवर्ट: गोरखपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 5 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; कई का बदलेगा रूट

ट्रेन रूट डायवर्ट: मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड में कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. एनई रेलवे के मुताबिक, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. ये प्रभाव अलग-अलग तारीखों पर होंगे. कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि कुछ के मार्ग बदले जाएंगे.
6 और 9 अक्टूबर को डेढ़ घंटे से ज्यादा रुकेगी ट्रेन
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12166 ) को 6 और 9 अक्टूबर को इगतपुरी में एक घंटा 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. वहीं, 13 अक्टूबर को इसी ट्रेन को इगतपुरी में एक घंटा 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा.
16 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी 12166 एक्सप्रेस
16 अक्टूबर को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12166) अपने निर्धारित मार्ग के बजाय मनमाड-पुणे-लोणावला-कल्याण होकर चलेगी. परिवर्तित मार्ग से परिचालन के दौरान ट्रेन का मनमाड, नासिक रोड और कल्याण स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा..
10 अक्टूबर को दो ट्रेनों का परिचालन होगा नियंत्रित
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस(11080) को 10 अक्टूबर को मुंबई मंडल में 20 मिनट और भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. इसी तरह गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (15018) को भी 10 अक्टूबर को मुंबई मंडल में 20 मिनट और भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
15018 एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस(15018) 16 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इस दिन ट्रेन जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल की ओर जाएगी.
22537 एक्सप्रेस भी 16 अक्टूबर को डायवर्ट
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस(22537) का परिचालन भी 16 अक्टूबर को प्रभावित रहेगा. यह ट्रेन भी जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते चलेगी. रेलखंड पर निर्माण कार्य के कारण लिए जा रहे ब्लॉक से इन ट्रेनों के यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लग सकता है.
यात्रियों से अपील
रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को सलाह दी गयी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के नये समय और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें.. निर्माण कार्य के कारण नियंत्रित और परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से क्यों रोक रही पुलिस? जानें क्या है नियम