Sunday, 5 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'सिर पर बोतल फोड़ी, रास्ते भर पीटते हुए ले गए':छिंदवाड़ा में युवक ने 15 लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

INT News5 July 2026 at 09:46 pm

छिंदवाड़ा शहर में एक युवक ने कुछ लोगों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि रविवार को पहले छोटे तालाब के पास स्थित एक होटल के नजदीक उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे मारते-पीटते दादा धूनी वाले मंदिर तक ले गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल ने लगाए गंभीर आरोप घायल की पहचान लालबाग निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ आशु के रूप में हुई है। आसिफ का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, वह उन्हें पहचानता भी नहीं है। उसका कहना है कि आरोपियों ने अचानक कांच की बोतल से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। इसके बाद रास्ते भर उसके साथ मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मारपीट करने वाले तीन से चार लोग थे। बाद में उनकी संख्या बढ़कर करीब 15 हो गई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद किस वजह से हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।