समाचार · मध्य प्रदेश
शिवपुरी में कल 3 घंटे का बिजली कटौती:शहर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति रहेगी बाधित
शिवपुरी में 220 केवी उपकेंद्र पर तकनीकी कार्य के कारण कल (रविवार) तीन घंटे का शटडाउन रहेगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर और जिले के कई शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसकी सूचना जारी की है। विद्युत कंपनी के अनुसार, 220 केवी उपकेंद्र शिवपुरी पर 132 केवी मेनबस के आइसोलेटर जंपर जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के लिए तीन घंटे का शटडाउन स्वीकृत किया गया है। इस दौरान लगभग 179 मेगावाट विद्युत भार की राहत रहेगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि शटडाउन अवधि में किसी अति महत्वपूर्ण व्यक्ति का दौरा निर्धारित होता है, तो यह अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। शटडाउन के कारण डाक बंगला, बाणगंगा और बालाजीधाम उपकेंद्रों से जुड़े कई 11 केवी फीडरों की बिजली बंद रहेगी। इससे शहर के नवाब साहब रोड, कोर्ट रोड, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, हाथीखाना, शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, जल मंदिर, मीट मार्केट, बैंक कॉलोनी, कलेक्ट्रेट क्षेत्र, विवेकानंद कॉलोनी, फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराने बस स्टैंड, सर्वोदय नगर, इंदिरा कॉलोनी, टीवी टावर रोड, आरके पुरम, झिंगुरा, करौंदी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठाकुरपुरा, नौहरी, बधौरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इसके अतिरिक्त, जिले के बैराड़, कोलारस, बदरवास, मड़ीखेड़ा, इंदार, रन्नौद, सतनवाड़ा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े 33 केवी फीडरों पर भी शटडाउन का असर पड़ेगा। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने आवश्यक कार्य शटडाउन से पहले ही निपटा लें। कंपनी ने आश्वासन दिया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, आवश्यकतानुसार शटडाउन की समयावधि में बदलाव भी संभव है।