समाचार · पंजाब
पांच साल की वैलेंटिना ने ऑस्ट्रेलिया में जीते चार पदक:रूपनगर के कोटला गांव की बेटी ने परिवार और पंजाब का नाम रोशन किया
रूपनगर जिले के गांव कोटला की महज पांच वर्षीय बच्ची वैलेंटिना मेहर तूर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने परिवार और पंजाब का नाम रोशन किया है। वैलेंटिना ने एडिलेड में आयोजित 'मल्टीकल्चरल गेम्स' की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए हैं। एक गोल्ड समेत जीते 4 पदक नवराज तूर और एमिली तूर की बेटी वैलेंटिना अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहती है। उसने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 1 स्वर्ण (Gold), 1 रजत (Silver) और 2 कांस्य (Bronze) पदक हासिल किए हैं। पैतृक गांव कोटला में खुशी की लहर महज 5 साल की मासूम उम्र में वैलेंटिना की इस बड़ी उपलब्धि से उसके पैतृक गांव कोटला और पूरे रूपनगर जिले में खुशी का माहौल है। इतनी छोटी उम्र में चार पदक जीतना उसकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अद्भुत लगन को दर्शाता है। उसकी इस सफलता पर परिवार और क्षेत्रवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।