समाचार · मध्य प्रदेश
रीवा में 8.06 करोड़ रुपए से बनेंगी दो सड़कें:डिप्टी CM ने किया भूमिपू़जन, पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से तोपखाना तक बनेगी सड़क
रीवा में आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए 8 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से 2 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को पुलिस लाइन चौराहा में हुए कार्यक्रम में दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के बनने से शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रमुख मार्गों तक पहुंचना आसान होगा। निर्माण कार्य के तहत पहली सड़क पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से गुढ़ चौराहे तक बनाई जाएगी। वहीं, दूसरी सड़क जिला चिकित्सालय के पीछे से पीएम आवास होते हुए तोपखाना तक बनाई जाएगी। दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 8 करोड़ 6 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों पर मिलेगी सुविधा पुलिस लाइन पेट्रोल पंप से गुढ़ चौराहे तक सड़क निर्माण होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, जिला चिकित्सालय के पीछे से पीएम आवास होते हुए तोपखाना तक सड़क बनने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को आवागमन का बेहतर विकल्प मिलेगा। शहर में बढ़ते यातायात के बीच इन मार्गों का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए जरुरी माना जा रहा है। कार्यक्रम में नेता-अधिकारी रहे मौजूद भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।