Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेवाड़ी में CIA ने 2200 लीटर अवैध पेट्रोल-थिनर पकड़ा:दो पिकअप जब्त, राजस्थान में होती थी सप्लाई, टैंकरों से किया जाता है चोरी

INT News24 October 2026 at 04:57 pm

रेवाड़ी पुलिस की सीआईए टीम ने अवैध तेल चोरी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एनएच-48 के पास गांव खिजुरी में छापा मारकर करीब 2200 लीटर पेट्रोल और थिनर से भरे ड्रम जब्त किए हैं। मौके से दो पिकअप गाड़ी, दो मोटर और पाइप भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, करनावास स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चुराया जाता था। यह चोरी का तेल राजस्थान में सप्लाई होता था। माफिया पेट्रोल निकालने के बाद टैंकर में थिनर मिला देते थे, ताकि कमी का पता न चले। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस सीआईए इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि खिजुरी में हाइवे के पास अवैध तेल का काम चल रहा था। छापेमारी में साढ़े ग्यारह ड्रम पेट्रोल और थिनर से भरे मिले। वहीं पांच खाली ड्रम मिले। आरोपियों की तलाश जारी है। रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर पिछले एक महीने में पांच ठिकानों पर रेड हुई। इन कार्रवाइयों से तेल माफिया को ठिकाने बदलने पड़े। पिछले महीने भी भवाड़ी और गुजरीवास में 5 हजार लीटर से ज्यादा पेट्रोल और थिनर पकड़ा गया था। रेवाड़ी में पूरी तरह खत्म होगा तेल चोरी का धंधा : एसपी एसपी ने टैंकर चालकों को डिपो के पांच किलोमीटर के दायरे में न रुकने के आदेश दिए थे। फिर भी, माफिया ने डिपो से करीब पांच किलोमीटर दूर खिजुरी गांव में नया ठिकाना बना लिया। एसपी मीणा ने चेतावनी दी है कि जिले में तेल चोरी का अवैध धंधा खत्म किया जाएगा। यहां देखें फोटो…