Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

IND vs NZ 2nd T20 Highlights: तिलक और नीतीश की जोड़ी ने पार लगाई भारत की डूबती नैया, दूसरे टी20 में 4 विकेट से जीता भारत

INT News24 October 2026 at 04:46 pm

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद मुश्किलों का सामना किया, लेकिन तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. उन्होंने 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से यह स्कोर बनाया. भारत ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.