Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में पुरानी रंजिश में फायरिंग से हत्या:पिता की मारपीट का बदला लेने बेटे ने तीन गोलियां मारी; तीन आरोपी पकड़ाए

INT News24 October 2026 at 04:50 pm

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में 23 अक्टूबर की सुबह 51 वर्षीय तुलसी अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी शिवाजी राजा परमार ने 22 साल पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताया। पिता से मारपीट का बदला लेने का दावा पुलिस के मुताबिक, शिवाजी राजा परमार ने पूछताछ में बताया कि 22 साल पहले तुलसी अहिरवार ने उसके पिता नारायण सिंह के साथ मारपीट की थी। उसके पिता के शरीर पर आज भी उस घटना के निशान हैं। इसी रंजिश के चलते उसने तुलसी की हत्या की। पिस्टल और बाइक बरामद 23 अक्टूबर को दिगौड़ा गांव में शिवाजी परमार ने तुलसी अहिरवार को तीन गोलियां मारी थीं। तुलसी अंबेडकर मोहल्ला, दिगौड़ा के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।