Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नशे के कारोबारी को रीवा संभाग से बाहर किया:PIT-NDPS एक्ट के तहत 6 महीने के लिए केंद्रीय जेल भोपाल भेजा

INT News24 October 2026 at 04:40 pm

मऊगंज पुलिस ने PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शाहपुर के खटखरी निवासी राधेश्याम गुप्ता (54) को गिरफ्तार किया है। आयुक्त रीवा संभाग के आदेश पर उसे 6 महीने के लिए रीवा संभाग की सीमा से बाहर केंद्रीय जेल भोपाल भेजा गया। शनिवार दोपहर 3 बजे उसे भोपाल के लिए रवाना किया गया। 18 साल से कर रहो तस्करी पुलिस के अनुसार, राधेश्याम गुप्ता करीब 17-18 साल से अवैध मादक पदार्थों को जमा करने, लाने-ले जाने और बेचने के काम में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के अलावा अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थ बनाने और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। रीवा संभाग आयुक्त ने इन गतिविधियों को रोकने के लिए उसे 6 महीने तक संभाग से बाहर रखने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत शाहपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भोपाल जेल भेजा। यह कार्रवाई रीवा जोन पुलिस के 'प्रहार 2.0' अभियान के तहत की गई।