Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

पटना हाईकोर्ट में 68 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, युवाओं के पास इस तिथि तक आवेदन का अवसर

INT News3 August 2026 at 09:03 pm

पटना, 3 अगस्त। उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, पटना-हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, 2026 के तहत एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी पद) के 68 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।