national · उत्तर प्रदेश
सीएम योगी के 'हनुमानगढ़ी में नमाज' वाले बयान पर सियासत, अयोध्या के संतों ने किया समर्थन
INT News10 July 2026 at 05:12 pm

अयोध्या, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ऐसा करता था, जबकि उनकी सरकार राम नगरी अयोध्या के विकास में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी के इस बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अयोध्या के कई प्रमुख संतों और महंतों ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए इसे सनातन परंपरा, धार्मिक मर्यादा और अयोध्या के विकास से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी।