national
हांसी के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने फिर रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार जीता ब्रॉन्ज
INT News29 September 2026 at 08:19 pm

हांसी, 29 सितंबर। हांसी के लाल और भारतीय मुक्केबाजी के दमदार खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल ने एशियन गेम्स-2026 में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। नरेंद्र ने पुरुषों के 90 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है।