Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

बिहार: जहानाबाद में बालू विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच घायल; मुख्य आरोपी 'विष्णु डॉन' गिरफ्तार

INT News4 July 2026 at 08:21 pm

जहानाबाद, 4 जुलाई। बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में शनिवार को फल्गु नदी से बालू उठाने के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चौतीपीपर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विष्णु डॉन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।