national · पश्चिम बंगाल
बंगाल: भाजपा नेताओं ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
INT News19 July 2026 at 11:56 pm

कोलकाता, 19 जुलाई। भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने रविवार को दक्षिण 24 परगना जिले के नोदाखाली पुलिस स्टेशन में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2020 में आए चक्रवात अम्फान के बाद वित्तीय मुआवजे के वितरण में भ्रष्टाचार हुआ है।