Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

UP Farmers News: यूपी में बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों पर संकट, 2 महीने से कृषि लाइन ठप, गेहूं की बुवाई पर खतरा

INT News1 November 2026 at 07:52 pm

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जैतीपुर क्षेत्र के अमईपुर सड़ा गांव में आंधी से टूटे आठ बिजली के खंभे दो महीने बाद भी नहीं बदले गए हैं, जिससे कृषि बिजली लाइन पूरी तरह ठप है. खेतों की सिंचाई नहीं हो पाने से किसान परेशान हैं. अब गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आने के साथ ही फसल पिछड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है.

शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इतना ही नहीं, टूटे खंभों को दोबारा लगवाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया गया है. शनिवार को ग्रामीण शिकायत लेकर जैतीपुर बिजली उपकेंद्र पहुंचे, लेकिन अवर अभियंता के नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.

गेहूं की खेती पर असर की आशंका

हर्षित मिश्रा, बड़काई, बुधपाल, रामनिवास, भूराज सिंह, गुड्डू, नरवीर, सुभाष सिंह और कुंवरपाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित है. गेहूं की बुवाई का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. समय पर पानी नहीं मिलने से बुवाई में देरी और फसल उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है.

अधिकारी ने दिया भरोसा

मामले में अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कराकर जल्द ही टूटे हुए खंभे लगवाए जाएंगे, जिससे कृषि लाइन की बिजली आपूर्ति बहाल हो सके.

Also Read: UP Board Exam 2027: जर्जर भवनों में बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी! बरेली में 130 केंद्रों की सूची पर घमासान, आपत्तियों ने खोली व्यवस्था की पोल