Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

वाणी-वाचन केंद्र में दिव्यांग बच्चों और माताओं के लिए गरबा:सप्रे स्कूल परिसर में दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन,कन्या पूजन और भोज भी होगा

INT News16 October 2026 at 10:27 pm

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से सप्रे स्कूल परिसर में संचालित वाणी वाचन केंद्र (विशेष स्कूल) में शनिवार को दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं के लिए गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें बच्चों और उनकी माताओं को गरबा के माध्यम से त्योहार की खुशियां मनाने का अवसर मिलेगा। परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों के साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के जरिए बच्चों और उनकी माताओं के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। कन्या भोज का भी आयोजन कार्यक्रम में कन्या पूजन कर कन्याओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन भी होगा। परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांग बच्चों और उनकी माताओं को त्योहार की परंपराओं से जोड़ने और उनके साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया जाएगा।