समाचार · पंजाब
जालंधर में एक्टिवा पर जा रही महिला से स्नैचिंग:बाइक सवार बदमाशों ने सोने के टॉप्स छीने; वारदात CCTV में हुई कैद
जालंधर के बबरीक चौक में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास प्लसर सवार 2 युवक महिला के कान से टॉप्स झपटकर भाग गए। ये घटना उस समय हुई जब जालंधर पुलिस 15 अगस्त को लेकर चाक चौबंद होने का दावा कर रही थी। वीरवार को ही पुलिस ने शहर से विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया था। इस बीच व्यस्त चौक में झपटमार सोने के टॉप्स झपटकर आसानी से भाग निकले। महिला ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब वह पोते के साथ एक्टिवा से जा रही थी। जैसे ही वह बबरीक चौक के पास पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसके कानों पर झपटा मारा। जब तक वह संभल पाती दोनों स्पीड से निकल गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम
घटना के बाद मौके पर लोग भी एकत्रित हुए लेकिन युवकों को पकड़ नहीं पाए। उनकी बाइक का नंबर भी नोट नहीं किया जा सका। थाना-5 की पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बयानों पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपियों का पता लगाया जाएगा। रिश्तेदार से मिलने जा रही थी महिला
महिला की पहचान मुक्ता गौरी के रूप में हुई है। मुक्ता गौरी ने बताया कि वह मंगल मंडी में रहती हैं। बबरीक चौक के पास अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए पोते के साथ स्कूटी पर निकली थी। महिला ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और टॉप्स दिलाने की मांग की है।